Eletter 02 - अस्पताल का खर्च
कुछ दिन पहले एक अपने ने आईसीयू में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल की औपचारिकताएँ और डिस्चार्ज की प्रक्रिया पूरी होने में समय लगा और — हमें वहाँ घंटों इंतज़ार करना पड़ा।
ऐसे क्षणों में परिवार केवल भावनात्मक नहीं, आर्थिक रूप से भी पूरी तरह टूट जाता है।
इलाज हो जाए तो संतोष की बात है, पर यदि प्रियजन को बचाया न जा सके — तब भी पूरा भुगतान करना पड़ता है जो बेहद पीड़ादायक अनुभव होता है। नेशनल हेल्थ अकाउंट्स (NHA) 2019-20 के अनुसार, भारत में हर साल लगभग 55% स्वास्थ्य खर्च लोग अपनी जेब से करते हैं। अक्सर अस्पताल का बिल लाखों में पहुँच जाता है, और मरीज़ के जाने के बाद वह खर्च बोझ बन जाता है। इसमें परिवार को कोई राहत नहीं मिलती — न मानसिक रूप से, न आर्थिक रूप से। इसलिए ज़रूरत है कि सरकारी व्यवस्था और निजी अस्पतालों की जवाबदेही तय हो। निजी अस्पताल के मनमाने खर्च पर सरकार को अंकुश लगाना अनिवार्य है. कम से कम ऐसे मामलों में जहाँ मरीज़ को बचाया नहीं जा सका, वहाँ पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाए।
Comments
Post a Comment