E-letter 11 - शादी या सामाजिक दबाव?

 

आज के समय में शादियाँ परंपरा से अधिक दिखावे और व्यवसाय का माध्यम बनती जा रही हैं। भोजन, परिधान, वेन्यू और प्री-वेडिंग शूट तक सब कुछ खर्च और प्रतिस्पर्धा का प्रतीक बन गया है। पहले जहाँ परिवारजन मिलकर सादगी से आयोजन करते थे, वहीं अब महंगे इंतज़ामों पर ज़ोर है. ऐसे में मध्यम वर्गीय परिवार लाखों के लोन के बोझ तले दब जा रहे हैं ताकि वे अपनी संतान की शादी के आयोजन में कोई कमी न रह जाए और समाज की कसौटी पर खरे उतर पाएं, भले ही शादी के बाद परिवार भारी कर्ज में ही क्यों न डूब जाए। एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमें चाहिए कि विवाह के मूल संस्कार, सादगी और गरिमा को बनाए रखें, ताकि परंपराओं पर पैसे का प्रभाव हावी न हो।


Comments

Popular posts from this blog

The Art of Ignorance

Failure!

A Stormy Voyage